Tuesday, September 14, 2021

हिंदी दिवस पर विशेष - 'प्रतीक' (कविता)


हिंदी दिवस -और जानें
https://hi.m.wikipedia.org/wiki/%E0%A4%B9%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A5%80_%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B5%E0%A4%B8

' प्रतीक '


मेरी कथा , तेरी व्यथा

एक जैसी जीवन गाथा

समय के पन्ने,नियति की स्याही  और ..

लिखने वाला एक विधाता


कुछ शब्द, कुछ वाक्य

कहीं  कविता, कहीं निबंध

गीत, काव्य और छंद

वक्र,सरल,आड़ी तिरछी रेखाएँ

देतीं शब्दों को आकार

सब चिन्ह - प्रतीक समझाते

जीवन का आधार        


अल्पविराम, बताता

'अभी शेष' है  नाता,,,

......बिन्दुओं की कतार........

दे भावों को  विस्तार

विस्मय की परिभाषा।

दुख-सुख

आशा और निराशा...!!!





अनगिनत प्रश्न चिन्हों के बोझ ?????

जाने कैसी खोज???


अनगिनत विराम ।।।।।।

फिर भी ....एक चक्र

अविरल ...अविराम..।।।।




अक्षर अक्षर..चिन्ह चिन्ह

इच्छा उसकी छिपी है

रंगबिरंगी स्याही वाली

अनोखी एक लिपि है

समझ ..सोच..सीख ..सजग हो

कर आकलन..

ज्ञान बढ़ा ..इस भाषा का..

पढ़ ये व्याकरण...

देख......कठिन है 

समझ .... सरल है

चुन ले  .....  जो कठिन है

बाँट दे....जो सरल है ................


आप सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएँ 💐🙂


12 comments:

  1. हिंदी दिवस पर इससे ज्यादा सुंदर हिन्दी की व्यख्या शायद ही की जा सके। ये अद्धभुत है.. आपको हिन्दी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं...🙏🌹🌹

    ReplyDelete
    Replies
    1. अपना मूल्यवान समय दे कर पढ़ने और सुंदर प्रतिक्रिया देने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद..आभारी हूँ 🙏🙂

      Delete
  2. Appreciate the way in simple word you designed the poetry.. Touched all aspect of the beautiful language simply yet so beautifully.. Igniting interest in the mind of your readers. 👌👌👌👌

    ReplyDelete
    Replies
    1. Thank you again....for the wonderful words of encouragement ..They mean a lot to me..🙏🙏

      Delete
  3. हर दिन हिंदी दिवस।
    भावपूर्ण रचना।

    ReplyDelete
    Replies
    1. जी..बिल्कुल सही कहा आपने...
      हृदयतल से आपका आभार🙏🙏🙂

      Delete
  4. वाह ! हिंदी भाषा की अति सुंदर व्याख्या। भावी लेखन के लिए अनंत शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आप सब का साथ बहुत महत्वपूर्ण है मेरे लिए...बहुत बहुत धन्यवाद 😇😇😇🙏🙏

      Delete
  5. बेहद खूबसूरत रचना !!

    ReplyDelete
    Replies
    1. बहुत बहुत शुक्रिया🙂🙏🙏🙏

      Delete
  6. बहुत शुक्रिया..
    🙂🙏🙏

    ReplyDelete

सदानीरा.... नदी...सदा नीर भरी....कभी न सूखने वाली.... हर अंतर में बहने वाली...भावनाओ...अनुभूतियों ..

सूरजमुखी

🌻 सूरजमुखी🌻     प्रे म… एक शब्द …जिसकी परिभाषा कदाचित हम में से प्रत्येक के लिए पृथक होगी…यद्यपि प्रेम को समझ पाना  सरल नही....फिर भी कई ...